राजा रघुवंशी हत्याकांड ने देश को हिलाकर रख दिया है। जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है वो सोनम को कोसने में लगा हुआ है। इस हत्याकांड ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कंगना ने बीते दिन भी इस हत्याकांड को लेकर सोनम को खरी-खोटी सुनाई थी।

वहीं आज एक बार फिर अपनी बेबाकी से सोशल मीडिया को हिला दिया है, कंगना ने इस खौफनाक मर्डर केस पर अपनी राय रखी। कंगना रनौत ने X (पूर्व ट्विटर) पर इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख जताया। कंगना ने लिखा – Raja Raghuvanshi जी की दिनदहाड़े हत्या देखकर रूह कांप गई। क्या अब कोई भी सुरक्षित नहीं? इस जंगलराज को रोकना होगा। कानून और व्यवस्था पर भरोसा कैसे करें जब अपराधी इतने बेखौफ हों?”

कंगना का ये ट्वीट करना ही था कि, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग उनकी चिंता से सहमत दिखे तो कुछ ने इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने की सलाह दी है। जिसके बाद कंगना ने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा – “न्याय होना चाहिए… और वो भी जल्द। देश को ऐसे अपराधियों से मुक्त करना ही असली राष्ट्रसेवा है।

हालांकि, पुलिस तो इसे सोनम की साजिश बता रही है। लेकिन पहले माना जा रहा था कि, राजा रघुवंशी की हत्या प्रॉपर्टी विवाद या राजनीतिक रंजिश के चलते हुई है, लेकिन अभी पुलिस जांच जारी है और कई सुरागों पर काम हो रहा है। बता दें कि, बीते दिन भी कंगना ने सोनम को खरी-खोटी सुनाई थी। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर इस पूरी घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि, एक लड़की अपने माता-पिता से डरकर शादी को मना नहीं कर सकती, लेकिन अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच सकती है? ऐसी मानसिकता समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

अपने पोस्ट में कंगना ने यह भी कहा था कि, समाज अक्सर मूर्ख लोगों को हसी का पात्र समझता है, जबकि असल में वही सबसे बड़ा खतरा होते हैं। ‘बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन मूर्ख लोगों को खुद नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं। ऐसी नासमझी बेहद खतरनाक होती है।’

Leave a comment