the journalist news

अचानक इंडियन आइडल को विशाल ददलानी ने कह दिया अलविदा, पोस्ट कर लिखा…

अचानक इंडियन आइडल को विशाल ददलानी ने कह दिया अलविदा, पोस्ट कर लिखा…

Edited by: Vandana Ravindra.

म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनका ‘इंडियन आइडल’ को अलविदा कहना। दरअसल, उन्होंने खुलासा किया कि वह अब अगले सीजन से सिंगिंग रियलिटी शो में जज के तौर पर नहीं दिखेंगे।

इंडियन आइडल 15 का फिनाले

बता दें कि, इंडियन आइडल 15 का फिनाले कल रात हुआ और विशाल ने जजेस श्रेया घोषाल और बादशाह के साथ सेट की हरकतों का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि, शो में जज के तौर पर यह उनका आखिरी एपिसोड था। उन्होंने कहा कि वह वापस म्यूजिक बनाना और कॉन्सर्ट करना चाहते हैं और वह हर साल 6 महीने मुंबई में नहीं रह सकते।

किया अलविदा पोस्ट…

शो को अलविदा कहते हुए विशाल ने लिखा, ‘मेरे पास बस इतना ही है दोस्तों!….अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि वह सभी 6 सीजन में की गई मस्ती से भी ज्यादा उन्हें इन सभी की याद आएगी। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा….

https://www.instagram.com/reel/DIGweDHoG-B/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

बता दें कि, विशाल ददलानी ने सीजन 10 से सीजन 15 तक इंडियन आइडल को जज किया। वह इंडियन आइडल जूनियर सीजन 1 और 2 में भी जज थे। जानकारी के मुताबिक, विशाल को शो जज करने के लिए हर एपिसोड के साढ़े 4 लाख रुपये मिल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *